फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Seeing the moon and drinking together, opened the fast

चांद और पिया देखे साथ-साथ, खोला व्रत

Thu, 13 Oct 2022 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Seeing the moon and drinking together, opened the fast
हो गया चांद का दीदार:बागपत में चांद का दीदार करती सुहागिन - फोटो : BAGHPAT
बागपत/खेकड़ा। करवाचौथ के त्योहार पर सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखा। रात में चंद्रमा का उदय होने पर अर्घ्य दिया और परिवार में सुख शांति की कामना की। इसके बाद महिलाओं ने व्रत खोला। वहीं करवाचौथ के दिन भी बाजार में काफी भीड़ रही।
विज्ञापन

महिलाओं ने सुबह तैयार होकर मंदिरों में भगवान की पूजा अर्चना कर ईश्वर से पति की लंबी आयु और सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की। नगर के बाबा जानकीदास मंदिर, श्रीराधा-कृष्ण दामोदार दास मंदिर, बागेश्वर मंदिर, पक्काघाट मंदिर, मेरठ रोड स्थित शिव मंदिर में सुबह से ही महिलाओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई। मंदिरों में पुजारियों ने विधि-विधान से पूजन कराया। इसके उपरांत दोपहर में महिलाओं ने एक-दूसरे को करवाचौथ की कथा सुनाई। महिलाओं ने दिन भर निर्जला व्रत रखा और रात में चंद्रोदय होने पर अर्घ्य देकर दांपत्य जीवन परिवार में सुख शांति की कामना की।
विज्ञापन

बाबा जानकीदास मंदिर के मुख्य पुजारी ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि सनातन धर्म के अनुसार महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। करवाचौथ पर विधि-विधान से पूजन और व्रत रखने से दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है। करवाचौथ के त्योहार पर पार्वती, भगवान शिव, कार्तिकेय और भगवान गणेश की पूजा का विधान है। करवाचौथ पर चंद्रमा को अर्घ्य देकर उनका पूजन करने से जीवन में सुख-समृद्धि मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, खेकड़ा क्षेत्र में करवाचौथ का पर्व आस्था पूर्वक मनाया। महिलाओं ने व्रत रख अपने पत्तियों की प्रभु से दीर्घायु की कामना की। बाबा काले सिंह मंदिर के पंडित अनिल गोनियाल ने धर्म सभा में करवा चौथ पर्व की महत्ता बताया। इस दौरान अर्चना, विमलेश, सुमन, पूजा, कमलेश, सुमन, बबीता, कुसुम, नीलम वर्मा, अंजलि वर्मा, ममता मौजूद रहीं। संवाद

बागपत कलक्ट्रेट स्थित कालोनी में सूर्य भगवान की पूजा करती महिलाएं

बागपत कलक्ट्रेट स्थित कालोनी में सूर्य भगवान की पूजा करती महिलाएं- फोटो : BAGHPAT

बागपत कलक्ट्रेट स्थित कालोनी में चांद का दीदार होने के बाद पत्नि को पानी पिलाते हुए

बागपत कलक्ट्रेट स्थित कालोनी में चांद का दीदार होने के बाद पत्नि को पानी पिलाते हुए- फोटो : BAGHPAT

खेकड़ा में चांद देखती सुहागिन

खेकड़ा में चांद देखती सुहागिन- फोटो : BAGHPAT

बागपत में करवा चौथ पर्व पर चांद का दीदार करती महिलाएं

बागपत में करवा चौथ पर्व पर चांद का दीदार करती महिलाएं- फोटो : BAGHPAT

बागपत में करवा चौथ पर्व पर कथा सुनती महिलाएं

बागपत में करवा चौथ पर्व पर कथा सुनती महिलाएं- फोटो : BAGHPAT

जीवन भर चेहरे पर ऐसे की खुशी झलकती रहे मेरी प्यारी देवरानी:बागपत के मास्टर कालोनी में करवा चौथ पर?

जीवन भर चेहरे पर ऐसे की खुशी झलकती रहे मेरी प्यारी देवरानी:बागपत के मास्टर कालोनी में करवा चौथ पर?- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed