फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Seeing the ARTO, the driver ran away leaving the bus full of passengers

एआरटीओ को देख यात्रियों से भरी बस छोड़ भागा चालक

Fri, 13 Aug 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Seeing the ARTO, the driver ran away leaving the bus full of passengers
खेकड़ा (बागपत)। बगैर रोड टैक्स जमा किए जम्मू से दिल्ली जा रहा चालक ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर एआरटीओ को देख बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। करीब दो घंटे तक बस में सवार यात्री गर्मी और प्यास से परेशान रहे। एआरटीओ के जाने के बाद चालक मौके पर पहुंचा और बस लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन

जम्मू से एक यात्री बस शुक्रवार की दोपहर वाया खेकड़ा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से दिल्ली जा रही थी। चालक यूपी का रोड टैक्स जमा किए बना ही यहां से बस ले जा रहा था। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर मवीकलां टोल नाके के पास बस चालक को एआरटीओ विपिन कुमार चेकिंग करते दिखाई दिए। इस पर चालक यात्रियों से भरी बस को वहीं खड़ी कर खेतों की ओर फरार हो गया। एआरटीओ ने करीब दो घंटे तक उसकी तलाश कराई, लेकिन वह नहीं मिला। इस दौरान बस में सवार यात्रियों को गर्मी और प्यासे के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। एआरटीओ के जाने के बाद बस चालक वहा पहुंचा और बस को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गया। आरटीओ सुभाष राजपूत का कहना है कि बस का नंबर नोट कर लिया गया है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed