फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   SDM said, Binauli Road Market will open as early as Tuesday

मंगलवार को यथायथ खुलेगा बिनौली रोड बाजार- एसडीएम

Tue, 11 Aug 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
SDM said, Binauli Road Market will open as early as Tuesday
बिनौली रोड को कंटेनमेंट जोन बनाने पर व्यापारियों में संशय व रोष व्याप्त
विज्ञापन

बड़ौत। कंटेनमेंट जोन घोषित किए जाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा भेजी गयी रिपोर्ट पर जांच बगैर ही बिनौली रोड को कंटेनमेंट जोन घोषित करने का खामियाजा व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है। इससे व्यापारियों में रोष है। अमर उजाला ने मुद्दा उठाया तो प्रशासन ने आनन फानन में बिनौली रोड को कंटेनमेंट जोन से बाहर रखने का निर्णय लिया। साथ ही मंगलवार से बिनौली रोड मार्केट खोलने के भी निर्देश जारी कर दिए।
नगर में दो दिन पहले गांधी रोड पर एक ही मकान में सात कोरोना संक्रमित मिले थे। एक व्यक्ति की मौत के अलावा खल मंडी के सामने गली में एक कोरोना केस मिला। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने मौके पर पहुंचकर सैंपल लेकर लोगों को होम क्वारंटीन किया। संक्रमित एरिया को कंटेनमेंट जोन घोषित करने के लिए जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी थी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बिनौली रोड को भी कंटेनमेंट जोन घोषित करने को कहा, जोकि गलत था, क्योंकि खल मंडी के सामने जिस गली में कोरोना पाजिटिव केस मिला, उसके चारों ओर 100 मीटर एरिया बिनौली रोड स्थित पत्थर मंडी के सामने तक है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट पर बिना जांच पड़ताल किए कंटेनमेंट जोन मानते हुए बिनौली रोड फाटक तक मार्केट बंद करा दी।
विज्ञापन

जिसको लेकर व्यापारियों में रोष हो गया। वहीं अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए प्रशासन से बातचीत की। प्रशासन ने जांच पड़ताल की तो बिनौली रोड कंटेनमेंट जोन से बाहर पाया गया। एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने कहा स्वास्थ्य विभाग से कंटेनमेंट जोन बनाने को लेकर बातचीत की। इसके बाद बिनौली रोड को कंटेनमेंट जोन से बाहर किया जा रहा है। उन्होंने दुकानदार व व्यापारियों से मास्क व सोशल डिस्टेंस का अनुपालन करने की अपील की। सीएचसी अधीक्षक डा. विजय कुमार ने कहा बिनौली रोड पर पत्थर मंडी तक कंटेनमेंट जोन है। पत्थर मंडी से आगे बिनौली फाटक तक कोई कंटेनमेंट जोन नहीं बनाया। कोतवाल अजय शर्मा ने कहा प्रशासन के निर्देश पर नगर में बिनौली रोड पर बाजार खुलेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed