फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   SDM reprimands block education officials

एसडीएम ने लगाई खंड शिक्षा अधिकारियों को फटकार

Wed, 30 Sep 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
SDM reprimands block education officials
अमर उजाला इंपेक्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ने मतदाता सूची के सत्यापन कार्य में लापरवाही को किया उजागर
एसडीएम ने एबीएसए को जल्द से जल्द संशोधित सूची उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। मतदाता सूचियों के सत्यापन कार्यक्रम में करीब दर्जन भर स्कूलों के समस्त स्टाफ की ड्यूटी लगाने के मामले की खबर छपने के बाद एसडीएम ने इसे गंभीरता से लिया है। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारी को फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द दोबारा से संशोधित सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सत्यापन कार्यक्रम में विद्यालयों में तैनात शिक्षकों की ड्यूटी बीएलओ के रूप में लगाई गई थी। मगर, इसमें बड़ौत और बिनौली ब्लॉक क्षेत्र के करीब दर्जन भर विद्यालयों के समस्त स्टाफ की ड्यूटी लगा दी गई थी। इससे ऑनलाइन शिक्षण कार्य के साथ-साथ स्कूलों को विभागीय कार्य भी प्रभावित होने की संभावना बढ़ गई थी। 30 सितंबर के अंक में अमर उजाला ने इस समस्या को ‘मतदाता सत्यापन में लगा दिया पूरा स्कूल स्टाफ’ शीर्षक से प्रकाशित किया था। एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खंड शिक्षा अधिकारियों को लताड़ लगाई और उन्हें तत्काल प्रभाव से संशोधित सूची तहसील में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने कि एबीएसए द्वारा जो सूची भेजी गई थी, उसी के आधार पर शिक्षकों की ड्यूटी बीएलओ के रूप में लगाई गई थी, बताया कि तहसील कर्मचारियों व प्रशासनिक अफसरों को पता नहीं होता कि किसी विद्यालय में कितने शिक्षक है, कौन शिक्षक चिकित्सीय छुट्टी पर गए हुआ है आदि। बताया कि दोबारा से सूची मंगाई गई है और जो शिकायती पत्र तहसील पहुंच रहे है, उनका भी निस्तारण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed