फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   SDM raided on information about brick kiln operation

ईट भट्ठे संचालन की सूचना पर एसडीएम ने मारा छापा

Mon, 11 Jul 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
SDM raided on information about brick kiln operation
ईट भट्टे पर निरीक्षण करते एसडीएम - फोटो : BARAUT
बड़ौत। बिजरौल गांव में ईट भट्ठे संचालन की सूचना पर सोमवार को एसडीएम ने छापा मारा। टीम के पहुंचने से पहले ही मजदूर भट्ठे बंद करके भाग निकले। एसडीएम ने ईट भट्ठे में आग जलाने वाली जगह को तुड़वा दिया।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम राजकमल यादव को सूचना मिली कि बिजरौल गांव में स्थित ईट भट्ठे चल रहे हैं। डीएम ने एसडीएम सुभाष सिंह को टीम के साथ मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। एसडीएम सुभाष सिंह के नेतृत्व में टीम बिजरौल गांव स्थित ईट भट्ठों पर पहुंची। हालांकि टीम के पहुंचने से पहले ही मजदूरों ने भट्ठा बंद कर दिया था। एसडीएम ने भट्ठा मालिकों को कड़ी चेतावनी दी।
विज्ञापन

एसडीएम सुभाष सिंह ने बताया कि बिजरौल गांव में स्थित दोनों ईट भट्ठों पर छापा मारा गया था। ईट भट्ठे में आग जलाने वाली जगह को तुड़वाया गया है, ताकि भट्ठा मालिक ईट को न चला सके। उन्होंने ईट भट्ठा मालिक और मुनीम को हिदायत दी कि यदि कोई ईट भट्ठा संचालित पाया गया तो कार्रवाई निश्चित रूप से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed