फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   SDM and CO inspected the sanctum sanctorum and temple premises

एसडीएम और सीओ ने किया गर्भ गृह और मंदिर परिसर का निरीक्षण

Fri, 01 Jul 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
SDM and CO inspected the sanctum sanctorum and temple premises
बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में मेले की तैयारियों को लेकर निरीक्षण करते सी ओ खेकड़ा विजय चौधरी व ? - फोटो : BAGHPAT
एसडीएम और सीओ ने किया गर्भ गृह और मंदिर परिसर का निरीक्षण
विज्ञापन

बालैनी (बागपत)। पुरा महादेव मंदिर पर लगने वाले चार दिवसीय श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को एसडीएम पूजा चौधरी व सीओ विजय कुमार ने मंदिर में गर्भ गृह के अलावा मंदिर तक आने वाले रास्ते का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर समिति के पदाधिकारियों से मेले की तैयारियों के बारे में जानकारी ली।

एसडीएम पूजा चौधरी व सीओ विजय कुमार बृहस्पतिवार को परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने 25 से 28 जुलाई तक लगने वाले चार दिवसीय श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर में गर्भ गृह के अलावा बेरिकेडिंग और मंदिर में प्रवेश करने वाले व मंदिर से बाहर जाने वाले रास्ते के अलावा सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था का निरीक्षण कर मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ मेला आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया। अधिकारियों ने मेला आयोजन को लेकर मंदिर समिति के पदाधिकारियों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जय भगवान शर्मा, एडवोकेट सुरेंद्र यादव, ब्रह्मपाल प्रधान, आशुतोष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed