फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Scorched life due to strong sun and heat wave

तेज धूप और लू के थपेड़ों से झुलसी जिंदगी

Sat, 09 Apr 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Scorched life due to strong sun and heat wave
बागपत में दोपहर के समय तेज धूप से बचाने के लिए पोते के सर पर कपड़ा रखकर ले जाती दादी - फोटो : BAGHPAT
बागपत। तेज धूप और गर्म हवा के चलते पारे में समय से पहले बढ़ोतरी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। दोपहर में नगर के मुख्य मार्गों से लेकर बाजारों तक में आवाजाही घट गई है। लोग जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। वहीं, चिकित्सक भी गर्मी से बचाव की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ ही दिन में गर्म हवा से लोगों का बुरा हाल है। गर्मी अधिक बढ़ने से नगर की गलियों से लेकर मुख्य मार्गों तथा बाजारों में आवाजाही काफी घट गई है। चिकित्सकों का कहना है कि सावधानी बरतकर ही गर्मी से बचाव किया जा सकता है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत का कहना है कि गर्मी से बचाव के लिए शरीर को ढककर घर से निकलें। इसके अतिरिक्त भरपूर पेयजल पदार्थों का सेवन करने के साथ-साथ ताजे फल और अधिक से अधिक हरी सब्जियों का सेवन करें। दोपहर में अनावश्यक रूप से घरों के बाहर न घूमे। थोड़ी भी परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लेें। गर्मी में थोड़ी सी लापरवाही भी घातक साबित हो सकती है।
विज्ञापन

गर्मी से बढ़ जाता है हीट स्ट्रोक का खतरा
सीएचसी अधीक्षक का कहना है कि गर्मी अधिक होने पर हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। हीट स्ट्रोक से शरीर का तापमान बढ़ जाता है और तेज बुखार के साथ कंपकंपी शुरू हो जाती है। समय पर उपचार न मिलने पर जान को खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी से बचाव के लिए
- शरीर को ढककर घर से निकलें
- धूप से बचें और जरूरी होने पर ही घर से निकलें
- शरीर में पानी की पूर्ति के लिए भरपूर पानी पीएं
- घर से खाली पेट न निकलें
- ताजे फल और हरी सब्जी का सेवन करें
- खाने में सलाद जरूर लें
- बाजार में बिकने वाले कटे फलों का सेवन न करें
- जंक फूड का सेवन करने से बचें

बागपत में धूप से बचने के लिए बर्तन का सहारा लेकर हाईवे पार करते युवक

बागपत में धूप से बचने के लिए बर्तन का सहारा लेकर हाईवे पार करते युवक- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed