{"_id":"5fb80f668ebc3e9bb02ff335","slug":"scooty-rider-dies-in-road-accident-sister-injured-baghpat-news-mrt511887093","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी सवार महिला की सड़क दुघर्टना में मौत, बहन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटी सवार महिला की सड़क दुघर्टना में मौत, बहन घायल
विज्ञापन
दोघट कस्बे में निक्की की मौत के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : BAGHPAT
शादी का कार्ड बांटकर बहन के साथ स्कूटी से लौट रही थी महिला
दोघट कस्बे में ट्रक की पहिये के नीचे दबने से हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट (बागपत)। छोटी बहन की शादी का कार्ड देकर स्कूटी से बड़ौत लौट रही महिला की गन्ने लदे ट्रक के पहिये के नीचे दबने से मौत हो गई। हादसे में उसकी छोटी बहन भी घायल हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, हादसे से परिवार में कोहराम मचा है।
कस्बा दोघट निवासी ईश्वर की छह बेटियां थी। ईश्वर की काफी समय पहले ही मौत हो गई थी। पांच बेटियों की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी बेटी रेणु की 25 नवंबर को शादी है। शादी का कार्ड बटवाने के लिए बड़ी बहन निक्की छोटी बहन रेणु के साथ दोघट आई थी। कस्बे में कार्ड बांटकर स्कूटी से दोनों बहनें बड़ौत लौट रही थी। स्कूटी रेणु चला रही थी। पुसार दोघट मार्ग पर एक पब्लिक स्कूल के पास दोघट से गन्ना लेकर भैसाना मिल जा रहे ट्रक से आगे निकलते समय स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। स्कूटी पर पीछे बैठी बड़ी बहन निक्की सड़क पर गिर गई और ट्रक का पहिया उसके ऊपर से होकर निकल गया। निक्की की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छोटी बहन रेणु भी सड़क पर दूसरी ओर गिरकर चोटिल हो गई। सूचना पर पहुंची दोघट थाने की पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।