{"_id":"6022d2708ebc3e27f16223ee","slug":"schools-will-start-with-50-percent-students-baghpat-news-mrt524567516","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 फीसदी विद्यार्थियों के साथ शुरू होंगे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 फीसदी विद्यार्थियों के साथ शुरू होंगे स्कूल
विज्ञापन
बागपत के सेंट एजेल्स पब्लिक स्कूल स्थित कक्ष को सैनेटाइजर करता कर्मचारी
- फोटो : BAGHPAT
- बुधवार से छठीं से आठवीं तक के विद्यालयाें में शुरू होगी पढ़ाई
- मास्क के बिना नहीं दिया जाएगा छात्रों को स्कूल में प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में बुधवार से 50 फीसदी क्षमता के साथ छठीं से आठवीं तक के विद्यालयों का संचालन शुरू किया जाएगा। मास्क के बिना बच्चों व शिक्षकों का प्रवेश वर्जित रहेगा। थर्मल स्कैनिंग, साबुन की व्यवस्था कराई जाएगी। बच्चों अथवा शिक्षकों में बुखार, खांसी और जुकाम के लक्षण दिखाई देने पर उनका चिकित्सकों से परीक्षण कराया जाएगा। यानि कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा पालन करना होगा। मंगलवार को विद्यालयों में इसकी तैयारियां की गई। सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया। निजी विद्यालयों में सुबह और शाम को बसों को सैनिटाइज कराया जाएगा। बता दें कि जिले में कक्षा छह से आठवीं तक 35 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं।
टास्क टीम करेगी निरीक्षण
बागपत। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि विद्यालयों में कराई गई व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। खामियां मिलने पर विद्यालय प्रबंध समिति और शिक्षक को उत्तरदायी माना जाएगा।
एक बेंच पर एक की छात्र को बैठाया जाएगा
बागपत। शिक्षण के दौरान छात्रों के बीच छह फीट की दूरी होगी। प्रवेश व निकासी के लिए अलग-अलग कक्षाओं के अनुसार क्रमवार समय आवंटित किया जाएगा।
विद्यालयों के बाहर चस्पा किए जाएंगे नोटिस
बागपत। विद्यालय के नोटिस बोर्ड व बाहरी दीवार पर सामाजिक दूरी का पालन करने, मास्क का प्रयोग करने, सैनिटाइजर, थूकने पर प्रतिबंध के नोटिस चस्पा किए जाएंगे। आगंतुक कक्ष, हाथ सफाई स्थल, पेयजल केंद्र, टायलेट के बाहर छह फीट की दूरी पर निशान बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
इस तरह बनाया जाएगा छात्रों का शेड्यूल
स्तर दिन कक्षा
प्राथमिक सोमवार व बृहस्पतिवार एक व पांच
मंगलवार व शुक्रवार दो व चार
बुधवार व शनिवार तीन
उच्च प्राथमिक सोमवार व बृहस्पतिवार छह
मंगलवार व शुक्रवार सात
बुधवार व शनिवार आठ
छात्र संख्या अधिक होने पर दो पालियों में होगा शिक्षण
बागपत। कक्षाओं में छात्रों की संख्या अधिक होने पर दो पालियों में शिक्षण कार्य कराया जाएगा। कक्ष छोटा होने पर छात्रों को कंप्यूटर रूम, लाइब्रेरी में शिक्षण कराया जाएगा।
लेनी होगी अभिभावकों की सहमति
बागपत। छात्रों को विद्यालय में शिक्षण कराने के लिए अभिभावकों की अनुमति जरूरी है। अभिभावकों को छात्र के स्वास्थ्य संबंधी घोषणा पत्र देना होगा। इसके अलावा छात्रों की जांच कराने के लिए विद्यालयों के समीप स्वास्थ्य कर्मी की उपलब्धता कराई जाएगी।
सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व प्रधानाध्यापकों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए है। सभी को कोरोना प्रोटोकॉल के आधार पर विद्यालयों का संचालन करने और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। - राघवेंद्र सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।