{"_id":"6138facd8ebc3e1472532b2c","slug":"schools-from-ninth-to-12th-will-open-six-days-a-week-baghpat-news-mrt55527756","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्ताह में छह दिन खुलेंगे नौवीं से 12वीं तक के विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्ताह में छह दिन खुलेंगे नौवीं से 12वीं तक के विद्यालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों को जारी किए दिशा-निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शासन ने नौवीं से 12 तक के माध्यमिक और राजकीय विद्यालयों को सप्ताह में छह दिन खोलने के निर्देश दिए है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को सप्ताह में छह दिन विद्यालय खोलने के निर्देश जारी कर दिए है।
जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि शासन ने साप्ताहिक बंदी व कोरोना कर्फ्यू में सप्ताह में पांच दिन नौवीं से 12 तक के विद्यालय खोलने व शनिवार को विद्यालयों में सैनिटाइजेशन कराने के निर्देश दिए थे। साप्ताहिक बंदी पर रोक लगने के बाद अब अपर मुख्य सचिव अनुराधा शुक्ला ने सप्ताह में छह दिन विद्यालय खोलने के निर्देश दिए है। उन्होंने पूर्व में दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए बच्चों को पढ़ाने के निर्देश दिए है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि शासन के निर्देशों के संबंध में प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को निर्देश दे दिए गए है। विद्यालयों में बच्चों को कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए पढ़ाने और मास्क का प्रयोग करने के निर्देश दिए है।