फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Schools are not providing papers for investigation

जांच के लिए पत्रावली उपलब्ध नहीं करा रहे विद्यालय

Tue, 20 Jul 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Schools are not providing papers for investigation
बागपत। शिक्षा विभाग के निर्देश के बावजूद प्रधानाचार्य विद्यालयों के अभिलेख कार्यालय में उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। अभी तक जिले के 18 विद्यालयों ने ही जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में संस्था के अभिलेख प्रस्तुत किए हैं। इससे अभिलेखों की जांच प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने विद्यालयों के अभिलेख वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए थे। परिषद के निर्देश पर विभाग ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को अभिलेख और आय व व्यय का ब्योरा जांच के लिए कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। बार-बार निर्देश के बावजूद माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य कार्यालय में अभिलेखों की पत्रावली उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। इस कारण अभिलेखों की जांच प्रभावित हो रही है। जिले में संचालित 71 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में से 18 ने ही कार्यालय में अपने अभिलेख उपलब्ध कराए हैं। सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षण रवींद्र सिंह ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को मंगलवार तक कार्यालय में पत्रावलियां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि निर्देशों का पालन न करने पर प्रधानाचार्यों को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों के अभिलेखों की जांच शुरु
जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि परिषद ने विद्यालयों की संपत्ति, सभी अभिलेखों और आय-व्यय का ब्योरा बेवसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए थे। इसमें विद्यालय भवन, गेट, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, बाउंड्री, छात्रावास, बाउंड्री वॉल, बालक व बालिका के लिए अलग-अलग शौचालय, सीसीटीवी एवं वॉयस रिकॉर्डर, विद्यालयों के कोष का विवरण, कोर्ट के आदेश पर वेतन प्राप्त करने वाले शिक्षक व कर्मचारियों का विवरण, विद्यालय की विकास निधि का विवरण, विद्यालय की कुल वार्षिक आय और विद्यालय में कराए गए विकास कार्यों के ब्योरे की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed