फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   school mater

अभिभावकों ने स्कूल में पहुंचकर आक्रोश जताया

Mon, 07 Sep 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
school mater
अभिभावकों ने स्कूल में पहुंचकर आक्रोश जताया
विज्ञापन

बड़ौत।
ऑनलाइन क्लास के दौरान छात्राओं के ग्रुप पर अश्लील फोटो और वीडियो डालने के प्रकरण में कार्रवाई की मांग को सोमवार को अभिभावकों ने स्कूल में पहुंचकर आक्रोश जताया और एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं होने पर स्कूल में ही धरना शुरू करने की चेतावनी दी।
दरअसल कुछ दिन पूर्व नगर के एक स्कूल में छात्राओं के ग्रुप पर कुछ शरारती तत्वों ने अश्लील फोटो और वीडियो भेजी थी। प्रकरण संज्ञान में आने पर स्कूल की प्रबंध समिति व प्रधानाचार्य ने अभिभावकों के साथ कोतवाली पहुंचकर अज्ञात में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन कई दिन बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे क्षुब्ध होकर अभिभावकों ने सोमवार को स्कूल में पहुंचकर आक्रोश जताया और पांच दिन में कार्रवाई न होने पर स्कूल में ही धरना शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उधर, सोमवार को असामाजिक तत्व के खिलाफ कार्रवाई की मांग को स्कूल प्रबंध समिति के सदस्य व प्रधानाचार्य पहले कोतवाली पहुंचे, लेकिन कोतवाल के छुट्टी चले जाने की सूचना पर बाद में सभी एसपी कार्यालय पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रधानाचार्य ने एसपी को बताया कि यह छात्राओं के भविष्य का सवाल है, यदि वह नहीं पकड़ा तो उक्त असामाजिक तत्व आगे चलकर अन्य किसी छात्राओं के ग्रुप में अश्लील फोटो व वीडियो भेज सकता है। एसपी ने उन्हें जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed