फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   School Chalo campaign started with cultural programs

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्कूल चलो अभियान शुरू

Mon, 04 Apr 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
School Chalo campaign started with cultural programs
बीआरसी पर स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे। - फोटो : BARAUT
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया ऑनलाइन शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बीआरसी पर सोमवार को स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जिसका शुभारंभ प्रदेश के मुख्य योगी आदित्यनाथ ने ऑनलाइन किया। शिक्षक, छात्रों और अभिभावकों ने इसका ऑनलाइन प्रसारण देखा।

बड़ौत में कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री केपी मलिक और डीएम राज कमल यादव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। बच्चों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या सहित अन्य रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथियों ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को अधिक से अधिक पढ़ाएं। सरकारी स्कूलों में भी निजी स्कूलों की तरह सुविधाएं दी जा रही है, इसलिए अधिक से अधिक पंजीकरण कराएं। कार्यक्रम का संचालन डीसी संगीता शर्मा ने किया। मेधावी बच्चों को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान एडीएम अमित कुमार, सीडीओ रंजीत सिंह, एसडीएम सुभाष सिंह, डीआईओएस रविंद्र सिंह, बीएसए राघवेंद्र सिंह, एबीएसए प्रकाश चंद, बीडीओ ज्योति बाला, शिक्षक नेता राजीव तोमर, विजेंद्र बालियान, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed