{"_id":"59bc37fc4f1c1b1c688b4d1b","slug":"school-bus-turns-down-in-daulacha","type":"story","status":"publish","title_hn":"डौलचा में स्कूल बस पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डौलचा में स्कूल बस पलटी
ब्यूरो/अमर उजाला, बालैनी
Updated Sat, 16 Sep 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
बालैनी-डौलचा मार्ग पर पलटी स्कूल बस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बालैनी-दौलतपुर मार्ग पर बाल्मीकि मंदिर के पास स्टेयरिंग फेल होने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें आधा दर्जन छात्र-छात्राएं घायल हो गए। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने घायलों को बस से निकाला और निजी चिकित्सक से उपचार कराया।
बालैनी क्षेत्र के एक पब्लिक स्कूल की छुट्टी होने के बाद स्कूली बस बच्चों को लेकर जा रही थी। जैसे ही बस दौलतपुर गांव के बाल्मीकि मंदिर के पास पहुंची। तभी बस का स्टेयरिंग फेल हो गया। उसका संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित होकर बस खाई में पलट गई। ग्रामीणों ने शोर मचा दिया। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। ग्रामीणों ने किसी तरह बच्चों को बस से निकाला। छह बच्चे घायल हो रहे थे।
जबकि अन्य कई बच्चों को मामूली चोट लगी हुई थी। घायलों का निजी चिकित्सकों से उपचार कराया। सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन वहां पर पहुंचा और दूसरी बस बच्चों को लेकर उनके घर पर गए। आरोपी चालक बस को छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। एसओ राजपाल सिंह का कहना है कि बस का स्टेयरिंग फेल होने से हादसा हुआ है। इस संबंध में किसी ने कोई शिकायत नहीं की है।
चीख पुकार से गूंज उठा मार्ग
हादसे के बाद मार्ग चीख-पुकार से गूंज उठा। बस में सवार बच्चे बचाओ-बचाओं चिल्ला रहे थे। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए उनको बस से निकाला। उधर हादसे का पता चलते ही बच्चों के परिजन मौके पर पहुंच गए थे।
एक के बाद एक हो रहे स्कूल बस हादसे
जनपद में स्कूली बस हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहे है। छह माह पूर्व बंदपुर गांव के पास एक स्कूली बस पलट गई थी। जिसमें कई छात्र घायल हो गए थे। उससे पहले मेरठ रोड पर बस पलटने से दो बच्चों की मौत हो गई थी। इससे पहले बड़ौत समेत कई स्थानों पर बस हादसा हो चुका है।