फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   School bus stopped, student beaten after seeing photo

स्कूल बस रुकवाई, फोटो देखकर छात्र को पीटा

Thu, 13 Oct 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
School bus stopped, student beaten after seeing photo
मुकारी निवासी घायल छात्र - फोटो : BAGHPAT
बालैनी (बागपत)। पुरा-बुढसैनी मार्ग पर स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे छात्र-छात्राओं की बस रुकवाकर छह नकाबपोश युवकों ने मोबाइल में फोटो देखकर एक छात्र की पहचान की। इसके बाद उसको खींचकर नीचे उतारा और लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। घायल छात्र के पिता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मवीकलां गांव के रहने वाले हरेंद्र ने तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा लक्की अमीनगर सराय के सरस्वती शिशु मंदिर में इंटरमीडिएट का छात्र है। बृहस्पतिवार दोपहर स्कूल की छुट्टी होने के बाद बस में बैठकर घर लौट रहा था। जैसे ही स्कूल बस पुरा-बुढ़सैनी मार्ग पर पहुंची तो दो बाइकों पर पीछे से ओवरटेक कर आए नकाबपोश युवकों ने स्कूल बस रुकवाई और उसका नाम लेकर नीचे बुलाने लगे।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि तमंचे लिए नकाबपोशों ने बस में चढ़कर अपने मोबाइल में फोटो देखकर उसकी पहचान की और नीचे उतारकर लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। घायल छात्र का पिलाना सीएचसी में उपचार कराया। उधर घटना से स्कूल बस में सवार अन्य छात्र-छात्राएं भी डर गए। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed