फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Schemes created to eradicate poverty, have also become weak

गरीबी हटाने के लिए बनती गई योजनाएं, सबल भी होते गए निर्बल

Sat, 17 Oct 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Schemes created to eradicate poverty, have also become weak
अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस :
विज्ञापन

गरीबी हटाने के लिए बनती गई योजनाएं, सबल भी होते गए निर्बल
प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड का लाभ पाने के लिए जोड़तोड़
साल 2011 की जनगणना के वक्त जिले में 41 हजार थी बीपीएल की संख्या
बीपीएल को साल 2013 में पात्र गृहस्थी में बदल दिया
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। गरीब हटाने और आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए समय-समय पर योजनाएं बनाई गई, लेकिन योजनाओं का लाभ पाने के लिए सबल भी निर्बल बनते रहे। यही वजह है कि हालात सुधरते नहीं दिख रहे हैं। आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना लागू की गई। शहरी क्षेत्र में शुरू हुई योजना में आवास आवंटन को लेकर तमाम शिकायतें अधिकारियों के सामने आए दिन पहुंचती है। सैकड़ों आवेदन निरस्त किए। प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड में अपात्र योजना में शामिल हो गए। पेंशन योजना हो या फिर अन्य योजनाएं उनका लाभ पाने के लिए सबल वर्ग के लोग भी खुद को निर्बल साबित करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। हालात यह है कि गरीबों के हक पर डाका डालने को 53 लोगों ने अंत्योदय योजना के कार्ड बनवा लिए। जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप ने बताया जांच में मामला पकड़ा तो कार्ड निरस्त गए हैं। प्रधानमंत्री रेहड़ी पटरी योजना के दस हजार रुपये का लाभ लेने के लिए भी ऐसे लोगों ने आवेदन कर दिए जो पात्र नहीं थे। ऐसे करीब दो सौ आवेदन निरस्त किए हैं।
क्या कहते हैं आंकड़े
बागपत। साल 2011 की जनगणना की बात करें तो उस वक्त जिले में करीब 41 हजार थी बीपीएल कार्ड धारकों की संख्या । साल 2013 में बीपीएल को पात्र गृहस्थी में बदल दिया। पात्र गृहस्थी का पैमाना भी बदला। वर्तमान में पात्र गृहस्थी की संख्या एक लाख 92 हजार है। अंत्योदय कार्ड की बात करें तो करीब सात हजार 683 है। इन्हें नि:शुल्क राशन मिलता है।
विज्ञापन

महिलाओं को बनाया जा रहा आत्मनिर्भर
बागपत। कौशल विकास कार्यक्रम के एमआईएस मैनेजर शुभम शर्मा का कहना है कि जिले में कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत 957 लोगों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। बिनौली ब्लॉक को 450, बड़ौत ब्लॉक को 169, पिलाना ब्लॉक को 188 तथा बागपत, छपरौली व खेकड़ा ब्लॉक को 50-50 का लक्ष्य मिला था। इनमें से 500 महिलाओं को ब्लॉक स्तर पर कैंप के माध्यम से ट्रेनिंग दी जा रही है। एनआरएलएम योजना के अंतर्गत जिले में 4700 स्वयं सहायता समूहों का गठन कर योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है राशन कार्ड की स्थिति
बागपत। जिले में 7683 अंत्योदय राशन कार्ड, 7645 मनरेगा राशन कार्ड और 6740 श्रमिक राशन कार्ड हैं।
जिले में पेंशन की स्थिति
बागपत। जिला प्रोबेशन अधिकारी विमल ढाका ने बताया कि जिले में 22 हजार एक सौ 32 वृद्धा पेंशन, 12 हजार 45 विधवा पेंशन तथा छह हजार नौ सौ 61 विकलांगों को पेंशन का लाभ दिया जा रहा है।

पारिवारिक योजना में दिया जा रहा लाभ
बागपत। वित्तीय वर्ष 2020-21 में 201 परिवारों को राष्ट्रीय पारिवारिक योजना के अंतर्गत 30-30 हजार रुपये की मदद दी जा चुकी है तथा 314 को योजना का लाभ प्रदान करने के लिए ट्रेजरी में धनराशि स्थानांतरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed