फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Saurabh Chaudhary received Golden Target Award

सौरभ चौधरी को मिला गोल्डन टारगेट अवार्ड

Tue, 10 Dec 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Saurabh Chaudhary received Golden Target Award
सौरभ चौधरी को मिला गोल्डन टारगेट अवार्ड
विज्ञापन

बिनौली (बागपत)। गोल्डन बॉय सौरभ चौधरी को देश के दो अन्य निशानेबाजों के साथ आईएसएसएफ द्वारा जर्मनी में हुए समारोह में गोल्डन टारगेट अवार्ड दिया गया।
मेरठ के कलीना गांव के किसान जगमोहन के पुत्र सौरभ चौधरी का निशानेबाजी में देश के लिए स्वर्णिम उपलब्धियों का सफर जारी है। निशानेबाजी एयर पिस्टल विधा में उनकी शानदार उपलब्धियों के चलते इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा जर्मनी के म्यूनिख शहर में शनिवार को हुए समारोह में गोल्डन टारगेट अवार्ड दिया गया है। कुल 12 श्रेणियों में दिए गए इस अवार्ड में सौरभ सहित तीन को यह अवार्ड मिला है। जिनमें राजस्थान के दिव्यांश सिंह पंवार व तमिलनाडु की इलावेनिल वेलरिवेन को भी यह अवार्ड दिया गया है। सौरभ को अवार्ड मिलने पर उनके कोच अमित श्योराण व वीर शाहमल राइफल क्लब के सहयोगी साथी निशानेबाजों ने मिठाई बांटकर खुशियां मनाई है। उधर उसके पैतृक गांव में भी परिजनों ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed