{"_id":"5e6bddde8ebc3ea7c878dcbb","slug":"satla-s-brown-caught-in-a-police-encounter-baghpat-news-mrt47340013","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया सटला का भूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया सटला का भूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)। खट्टा प्रहलादपुर-डौला मार्ग पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से मेरठ के सटला गांव का भूरा घायल हो गया, जिसे दबोच लिया गया। उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
चांदीनगर थाना प्रभारी मुनेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पुलिस शुक्रवार की शाम छह बजे पर डौला मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। दो बाइक सवार युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उन्होंने तमंचे से गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में एक युवक दाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया जबकि दूसरा फरार हो गया। घायल की पहचान मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र के सटला गांव निवासी भूरा उर्फ इसरार पुत्र मटरू के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे तमंचा 315 बोर, दो खोखे, दो कारतूस, बाइक बरामद हुई है। आरोपी पर जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में 12 मुकदमे दर्ज हैं।