Baghpat News: जीजा ने साले को मारी गोली, बहन से मारपीट का विरोध करने पर वारदात को दिया अंजाम
बागपत के मलकपुर में जीजा द्वारा साले की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया कि मृत सर्वेश अपनी बहन से मारपीट करने का विरोध करता था। इसे लेकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत के मलकपुर निवासी मृतक सर्वेश की बहन की शादी लगभग 14 साल ऊन गांव जनपद शामली निवासी आदेश के साथ हुई थी। आदेश लखनऊ में एक कंपनी में इंजीनियर है। शादी के कुछ दिनों तक तो ठीक सब कुछ ठीक चलता रहा, लेकिन उसके बाद आदेश को शराब की लत लग गई थी और वह शराब पीकर अलका के साथ आए दिन मारपीट करता रहता था, अलका फोन पर अपने भाई सर्वेश को आपबीती बताती थी, तो सर्वेश आदेश को फोन कर दोबारा से मारपीट न करने की बात कहता था। इसी बात को लेकर अक्सर आए दिन सर्वेश व आदेश के बीच फोन पर गाली-गलौज हो जाती थी।
इसी बात से नाराज आदेश ने पिछले साल अलका को उसके घर छोड़ा था, हालांकि बाद में गणमान्य लोगों ने समझौता का गया था और अलका को वापस ससुराल भेज दिया था, लेकिन फिर से आदेश ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी थी। जो सर्वेश पर बर्दाश्त नहीं हुई।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले सर्वेश ऊन आदेश को समझाने गया था, जहां पर उनके बीच मारपीट हो गई थी। तभी से आदेश सर्वेश से रंजिश रखता था और मौका मिलने पर अपने साथी के साथ सर्वेश को मौत के घाट उतार दिया।
सीओ सवि रतन गौतम ने बताया कि इस मामले में मृतक के पिता सेठपाल ने आरोपी आदेश व मोनू नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी को पकड़ने में जुट गई है।
कुछ घंटे पहले फोन पर दी थी जान से मारने की धमकी
बताया जा रहा है कि अलका के साथ मारपीट की घटना को लेकर अक्सर आदेश व सर्वेश की फोन पर गाली गलौज भी हुआ करती थी, इसी को लेकर मंगलवार की दोपहर फिर से दोनों के बीच गाली गलौच हुई। जिसके बाद आरोपी आदेश में फोन पर ही घर में घुसकर सर्वेश की गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी थी। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच करने में जुटी है।
दो गोली लगने के बाद भी आरोपी को पकड़ना चाहता था सर्वेश लेकिन रास्ते में ही गिरा
बताया जा रहा है कि दो गोली लगने के बाद भी मृतक सर्वेश में आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी हथियार लहराते हुए कार में बैठकर सवार हो गया। उधर गोली चलने की आवाज सुनकर मोहल्ले में सनसनी फैल गई। हमलावरों के जाने के बाद लोग दौड़े और इसकी सूचना पुलिस को दी तब जाकर पुलिस मौके पहुंची।