{"_id":"65311846b93f4464560b24b6","slug":"sarojini-naidu-and-jhansi-ki-rani-team-won-the-competition-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-6373-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सरोजनी नायडू और झांसी की रानी टीम ने जीती प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सरोजनी नायडू और झांसी की रानी टीम ने जीती प्रतियोगिता
विज्ञापन
-मिशन शक्ति अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत हुई खो-खो प्रतियोगिता
फोटो - 12
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। मिशन शक्ति अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत बृहस्पतिवार को ए जनता हायर सेकेंडरी स्कूल पूठड़ में खो-खो प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता के उपरांत विजेता छात्राओं को मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि चेयरमैन सुनीता मलिक व थाना प्रभारी प्रदीप ढोढियाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी देकर उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया। विद्यालय में अंडर 19 में सरोजनी नायडू टीम ने कल्पना चावला टीम को तीन प्वाइंट से हराकर और अंडर 14 में टीम झांसी की रानी टीम ने किरण बेटी टीम को पांच प्वाइंट से शिकस्त देकर मैच जीता। प्रतियोगिता के उपरांत मुख्य अतिथियों ने दोनों टीमों की विजेता छात्राओं को मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य लोकेश कुमार, गौरव शर्मा, ललित मोहन, निशा मौर्य मौजूद रहीं।