{"_id":"5d9f769e8ebc3e93c734c841","slug":"sarkar-ki-neetiyon-par-rosh-jataya-baraut-news-mrt447823025","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने सरकार की नीतियों पर रोष जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने सरकार की नीतियों पर रोष जताया
विज्ञापन

बड़ौत। मधुबन कालोनी में बृहस्पतिवार को उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक संपन्न हुई। इसमें प्रदेश सरकार की नीतियों को शिक्षक विरोधी बताकर रोष जाहिर किया गया। नीति का इसके साथ ही शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के लिए संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया गया।
प्रधानाचार्य सुशील चौधरी के आवास पर बैठक में डॉ. उमेश त्यागी और सुशील कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार अपनी शिक्षा एवं शिक्षक विरोधी नीतियों के सहारे शिक्षकों की सेवा शर्ते, पूर्व में अर्जित उपलब्धियों को समाप्त करने की साजिश कर रही है। कहा कि प्रदेश सरकार वेतन वितरण अधिनियम को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। विद्यालयों में टास्क फोर्स भेजकर शिक्षकों के सृजित पदों को समाप्त कर रही है। आउटसोर्सिग की नीति को बढ़ावा देकर कारपोरेट सेक्टर को शिक्षा का व्यापार करने का अवसर दे रही है। इसे शिक्षक सहन नहीं करेंगे। प्रांतीय मंत्री सुशील चौधरी ने कहा कि शिक्षा एवं शिक्षक विरोधी नीतियों को लागू कराने में सहयोग करने वाले शिक्षक नेताओं की पोल खोलने का काम किया जाएगा। ऐसे शिक्षक विरोधी नेताओं को आगामी विधान परिषद चुनाव मेें सबक सिखाया जाएगा। बैठक में देवेन्द्र सौलंकी, राजगुरू तोमर, दीपक नैन, संजीव तोमर, राजकुमार, राघवेंद्र शर्मा, चमनलाल, गौरव डबास शामिल रहे।