{"_id":"5f3194518ebc3e3cf43977ae","slug":"sarfaraz-was-bargaining-for-arms-got-mobile-again-in-abdullapur-jail-baghpat-news-mrt495527261","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब्दुल्लापुर जेल में फिर मिला मोबार्ज, हथियारोंव् कीसौदेबाजी कर रहा था सरफराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब्दुल्लापुर जेल में फिर मिला मोबार्ज, हथियारोंव् कीसौदेबाजी कर रहा था सरफराज
विज्ञापन
अब्दुल्लापुर जेल में फिर मिला मोबाइल, हथियारों की सौदेबाजी कर रहा था सरफराज
एडवोकेट जाहिद की हत्या में जिला कारागार में बंद है सरफराज, मुजफ्फरनगर के पुरबालियान गांव का शातिर अपराधी है
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद भी अब्दुल्लापुर जेल के हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। अधिवक्ता की हत्या के आरोपी मुजफ्फरनगर के बंदी से जेल में मोबाइल बरामद हुआ है। आरोपी जेल से हथियारों की सौदेबाजी करता था। उसके गैंग के सदस्य हथियारों की सप्लाई करते थे। गाजियाबाद में गैंग के दो सदस्य दबोचे गए हैं। खेकड़ा में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
पिछले वर्ष 30 सितंबर को पुसार-पलड़ा मार्ग पर पलड़ा निवासी अधिवक्ता जाहिद की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने खुलासा करते हुए मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरबालियान निवासी सरफराज और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया था। दोनों को बागपत की अब्दुल्लापुर जेल भेज दिया था। बंदी सरफराज जिला कारागार में मोबाइल चला रहा था। इसका पता तब चला जबकि गाजियाबाद में उसके दो साथी पकड़े गए। दोनों ने पूछताछ में बताया कि हथियारों की सौदेबाजी सरफराज जेल से करता है।
इस मामले में जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने तलाशी ली तो सरफराज के पास से मोबाइल बरामद हुआ। जेल अधीक्षक ने बताया कि सरफराज के खिलाफ खेकड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
इसलिए कर दी थी अधिवक्ता की हत्या
अभियुक्त सरफराज की ननिहाल दोघट थाना क्षेत्र के पलड़ा गांव में है। आने-जाने के दौरान उसकी दोस्ती गांव के मुस्तफा से हुई। दोनों का अधिवक्ता जाहिद के पास आना जाना हो गया। सरफराज एक बार मंसूरपुर में पकड़ा गया था, उसे शक था कि पुलिस को जानकारी अधिवक्ता जाहिद ने दी है। इसी वजह से उसने जाहिद की हत्या कर दी। सरफराज पर मंसूरपुर, रतनपुरी मुजफ्फनगर और मेरठ के गंगानगर में चोरी और लूट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं