फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sapai took to the road to protest against Hathras case

हाथरस प्रकरण के विरोध में सड़क पर उतरे सपाई

Thu, 01 Oct 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Sapai took to the road to protest against Hathras case
रालोद ने दी कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर में कैंडल मार्च निकालकर हाथरस प्रकरण की घटना की निंदा की गई। कार्यकर्ताओं ने बिटिया के हत्यारोपियों को फांसी देने की मांग की। उधर, रालोद कार्यकर्ताओं ने बैठक में चेतावनी दी गई कि कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने कहा कि प्रदेश में महिला के साथ छेड़छाड् व दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो रही है। हाथरस में बेटी के साथ हुई घटना इसका उदाहरण है। प्रशासनिक अमला कमजोर वर्ग के लोगों की रक्षा करने से असफल है। आरोपियों फांसी देने की मांग की। जिला महासचिव रिफाकत प्रधान, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नगेंद्र सिंह, महफूज पहलवान, कार्यालय प्रभारी विवेकवर्धन शर्मा, सुशील नैन, कर्मवीर प्रधान, राधे गुर्जर, धर्मपाल दीक्षित, राधेश्याम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं की बैठक में भी हाथरस प्रकरण की निंदा की गई। ओमबीर ढाका ने कहा कि प्रतिदिन कितनी ही बेटियां दुष्कर्म का शिकार हो रही है। केंद्र व प्रदेश सरकार महिला अपराध रोकने में नाकाम साबित हो रही है। बैठक में पप्पू जख्मी, अमित, जितेंद्र, योगेंद्र, राजपाल, अनिरुद्ध शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed