{"_id":"5d98f3778ebc3e013371d06a","slug":"sanskaaron-ki-pareeksha-di-baraut-news-mrt446866454","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने दी संस्कारों की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने दी संस्कारों की परीक्षा
विज्ञापन
छात्रों ने दी संस्कारों की परीक्षा
बड़ौत। माउंट लिट्रा स्कूल बड़ौत में शनिवार को गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 5 से 12 के छात्रों ने प्रतिभाग किया।
परीक्षा प्रभारी ओपी शर्मा ने बताया कि यह परीक्षा प्रतिवर्ष पूरे देश में कराई जाती है और लाखों विद्यार्थी इसमें भाग लेते हैं। परीक्षा में 100 प्रश्न धर्म, संस्कार, इतिहास, विज्ञान, सामान्य ज्ञान से संबंधित पूछे गए जिनका उत्तर विद्यार्थियों ने ओएमआर शीट पर दिया। इस मौके पर गायत्री परिवार से राहुल शर्मा मौजूद रहे। स्कूल चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, डायरेक्टर हिमांशु जैन, प्रधानाचार्य विनय चौधरी ने छात्रों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर दशहरे पर्व पर बच्चों ने रंग बिरंगी ड्रेस पहनकर रामलीला का मंचन कर शिक्षकों व अभिभावकों का मन मोह लिया। चेयरमैन हंस कुमार जैन द्वारा छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपिका शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, आशुतोष, विक्की रोबिन, तनीषा, नेहा नैन, गीतिका गुप्ता आदि शिक्षकों का सहयोग रहा। उधर बाबू कामता प्रसाद जैन महाविद्यालय में भी नवरात्रि पर्व पर प्रशिक्षकों द्वारा राजस्थानी, पंजाबी, हरियाणवी व भारतीय डांस पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। शुभारंभ सचिव प्रदीप जैन ने किया। अंत में मेधावी को सम्मानित किया गया।