फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sanjay dies due to bullet injuries

गोली लगने से घायल संजय की मौत

Sun, 22 Sep 2019 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Sanjay dies due to bullet injuries
गोली लगने से घायल संजय की मौत
विज्ञापन

बड़ौत। टयौढी गांव में शुक्रवार रात गोली लगने से घायल हुए पूर्व प्रधान पति की शनिवार तड़के इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। इस संबंध में मृतक के भाई ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बता दें कि संजय उर्फ धोला (50) टयौढी गांव का रहने वाला है। शुक्रवार रात वह घर पर अपने भाई अजय शर्मा और मोनू के साथ बैठा था। तभी चार युवक आए और संजय को निशाना बनाते हुए गोली चलाई जो उसके सीने में लगी। उसे बड़ौत के एक निजी अस्पताल लाया गया। यहां से उसे मेरठ रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। उसके भाई अजय शर्मा ने पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। संजय की पत्नी पूजा 2010-15 योजना मेें गांव की प्रधान रही है। इस हत्या के पीछे क्या कारण है, इससे बताने को तैयार नहीं है, एसएसआई फिरोज अख्तर ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या का कारण पता लग सकेगा। अपने पति की मौत की सूचना पर पूजा की हालत बिगड़ गई। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और वह अभी भी अचेत अवस्था में है। संजय के दो बेटे रितेश और अवी शामिल है, उनके ऊपर से भी पिता का साया उठ गया। वे अपने पिता की मौत पर गमगीन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed