{"_id":"610598dd8ebc3ecd2a10066a","slug":"sangharsh-samiti-will-be-formed-in-every-village-baghpat-news-mrt5499054196","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि अधिग्रहण के विरोध में हर गांव में बनेगी संघर्ष समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि अधिग्रहण के विरोध में हर गांव में बनेगी संघर्ष समिति
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी में किसानों की बैठक को संबोधित करते कृष्णपाल सिंह
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकोनॉमिक एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण के विरोध में किया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के गंगा रिसोर्ट फार्म हाउस में जनपद के किसानों की एक पंचायत शनिवार को दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक एक्सप्रेसवे निर्माणाधीन में अनियमितताओं को लेकर हुई।
इसमें गन्ना समिति के चेयरमैन कृष्णपाल ने कहा कि किसानों को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी पड़ेगी। सरकार अच्छा मुआवजा देना चाहती है परंतु प्रशासनिक अधिकारी जिम्मेदारी का निर्वहन ठीक से नहीं कर रहे हैं। पूर्व डायरेक्टर प्रहलाद सिंह ने किसान संघर्ष समिति द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुआवजा 2013 के एक्ट के अनुसार किसानों को दिया जाना चाहिए। भूमि अधिग्रहण में अवरुद्ध हुए चकरोड, नाली की व्यवस्था की जाए। किसानों की आपत्तियों का बिना सुनवाई के निस्तारण न किया जाए। चौधरी नीरज ने कहा कि आवासीय और व्यावसायिक भूमि का मुआवजा निर्माण की क्षतिपूर्ति करते हुए दिया जाए। किसानों से नक्शा 41 व 45 आदि कागजात बिना वजह न मांगा जाए। किसानों ने मिलकर जिला स्तरीय कमेटी बनाई। इसके अतिरिक्त गांव स्तर पर भी अलग-अलग कमेटी बनाई जाएंगी। जिससे आंदोलन को लगातार चलाया जा सके। पंचायत में चौधरी विनय उर्फ बिल्लू चौधरी, नीरज, श्याम सिंह, राजीव तोमर, आजाद सिंह, रवींद्र, नवीन कुमार, अजय, राजेंद्र ठेकेदार, प्रहलाद सिंह, सतीश कुमार, राजेश कुमार समेत काफी संख्या में किसान शामिल रहे। पंचायत की अध्यक्षता मांगेराम ने की तथा संचालन मनोज आर्य ने किया।