{"_id":"68cdacfdc3b061dc92096927","slug":"samples-of-buckwheat-flour-and-rice-were-taken-after-raiding-shops-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-138708-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दुकानों पर छापेमारी कर कुट्टू आटे व चावल के सैंपल लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दुकानों पर छापेमारी कर कुट्टू आटे व चावल के सैंपल लिए
Sat, 20 Sep 2025 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
बागपत। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नवरात्र पर्व से पहले दुकानों पर छापेमारी कर कुट्टू के आटे, चावल, गेहूं आटा समेत अन्य सामानों के सैंपल लिए। साथ ही दुकानदारों को खराब खाद्य पदार्थ बेचने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
खाद्य आयुक्त डीपी सिंह ने बताया कि नवरात्र पर्व से पहले जिले में विशेष अभियान चलाकर छापामारी की गई। इसमे खेकड़ा, बड़ौत व अग्रवाल मंडी टटीरी के बाजार में दुकानों पर छापामारी की गई। इनमें बड़ौत के बिजरौल रोड स्थित फ्रेश सुपरमार्ट से कुट्टू आटा एवं सिंघाड़ा आटा, अग्रवाल मंडी टटीरी में संदीप किराना से कुट्टू गिरी, डौला में हरिओम किराना से चावल, खेकड़ा में अंबे एग्रो फूड प्राइवेट लिमिटेड से गेहूं का आटा और बड़ौत के ठाकुर समोसा से समोसा का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी यज्ञदत्त आर्य, नेहा चौधरी व अंकिता श्रीवास्तव मौजूद रहे।