फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Salute to Baba Mahendra Singh Tikait on Jayanti

जयंती पर बाबा महेंद्र सिंह टिकैत को किया नमन

Mon, 07 Oct 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Salute to Baba Mahendra Singh Tikait on Jayanti
रमाला में बाबा महेन्द्र सिंह टिकैत के जन्मदिन पर हवन यज्ञ करते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : BAGHPAT
जयंती पर बाबा महेंद्र सिंह टिकैत को किया नमन
विज्ञापन

बागपत। भाकियू कार्यकर्ताओं ने भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक स्वर्गीय बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर उन्हें याद किया। उनके चित्र पर पुष्पार्पित किए और जीवन पर प्रकाश डाला गया। सभी से उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया।
मीतली गांव में ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर तेजपाल सिंह के आवास पर बाबा महेंद्र सिंह की टिकैत की जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि बाबा टिकैत ने हमेशा किसानों की हितों की लड़ाई लड़ी है। सरकार और प्रशासन ने मांगे नहीं मानी तो आंदोलन शुरू कर हकों को दिलाया। हमेशा सादगी का जीवन व्यतित किया। बाबा टिकैत की जयंती पर सरकार से मांग की 1967 को आधार मानकर फसलों का उचित मूल्य दिया जाए, स्वामी नाथन रिपोर्ट लागू, गन्ने का भुगतान समय से, बिजली की बढ़ी दरों को कम किया जाए, किसानों को मुआवजे के नाम पर उत्पीडन न किया जाए। ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर तेजपाल सिंह ने बताया कि सदस्यता अभियान चलाकर संगठन से किसानों को जोड़ा जाएगा। प्रवीण सिंह, राजवीर गुर्जर, प्रमोद गोसाई, इरफान, जयदीप शर्मा, मित्तर शर्मा, हरपाल सिंह, महेश, नितिन शर्मा, अहमद अली, श्रीपाल सिंह, अमर सिंह, अभिषेक, रामकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी में भाकियू नगराध्यक्ष हिम्मत सिंह के आवास पर बाबा टिकैत की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्पार्पित किए गए। सभी से पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया गया। हिम्मत सिंह, संजय, पिंटू, सत्यपाल, राजपाल, ताहिर अहमद, मनोज कुमार मौजदू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमाला क्षेत्र के किशनपुर बिराल में किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 84वीं जयंती मनाई गई। उनकी तस्वीर पर फूल माला डालकर उन्हें याद किया। चौधरी राजेंद्र सिंह ने बताया कि बाबा टिकैत किसानो के मसीहा थे। उनकी एक आवाज पर सभी किसान एक जगह एकत्रित हो जाते थे। मुख्य अतिथि विधायक योगेश धामा, जिला पंचायत सदस्य चौधरी राजेंद्र सिंह, चौधरी ओमप्रकाश कंडेरा, उपेंद्र, शिवकुमार सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed