फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Salman was an expert and calm in every fun

आतंकी कनेक्शन: हर फन में माहिर और शांत स्वभाव का था सलमान, मोबाइल में रहता था व्यस्त

Wed, 24 Jun 2020 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 24 Jun 2020 01:13 AM IST
विज्ञापन
Salman was an expert and calm in every fun
जम्मू कश्मीर के लिए बस से रवाना होने के दौरान सबसे आगे सलमान - फोटो : BAGHPAT
जम्मू के रामबन से गिरफ्तार किया गया सलमान इंस्टीट्यूट में होने वाली गतिविधियों में हर फन का माहिर खिलाड़ी था। गिरफ्तारी से पहले किसी को भी यह अंदेशा नहीं था कि उसका आतंकी कनेक्शन हो सकता है। साथी छात्र भी सलमान की गिरफ्तार के बाद हैरान हैं।
विज्ञापन


रामबन के बनिहाल निवासी सलमान ने दिल्ली रोड स्थित स्यादवाद इंस्टीट्यूट में इलेक्ट्रिीशियन की पढ़ाई की है। पढ़ाई के दौरान वह अपने ट्रेड में अन्य छात्रों से अधिक होशियार था। कार्यक्रमों के आयोजन और संचालन से लेकर अन्य गतिविधियों में आगे रहता था।
विज्ञापन


किसी को अंदाजा नहीं था कि हर फन के माहिर स्टूडेंट का आतंकी कनेक्शन हो सकता है। साथी छात्रों ने बताया कि वह अधिक बातें नहीं करता था। शांत स्वभाव का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह पहुंचा और रहा जिले में
कौशल विकास के अंतर्गत सलमान का प्रवेश हुआ था। पांच दिसंबर 2019 को वह इंस्टीट्यूट पहुंच गया था और सात दिसंबर को उसका एडमिशन हुआ था। पढ़ाई शुरू हुई, लेकिन करीब दो महीने बाद ही लॉकडाउन हो गया। इस कारण 15 मई 2020 को उसे अन्य छात्रों के साथ वापस भेज दिया गया।

मोबाइल में रहता था व्यस्त
स्यादवाद इंस्टीट्यूट के उसके कुछ साथियों का कहना है कि अधिकतर समय वह चुप और शांत रहता था। शिक्षकों की ओर से दिए गए कार्य को बेहतर तरीके से करता था। कॉलेज के बाद वह मोबाइल और सोशल मीडिया पर व्यस्त रहता था। स्कूल के चेयरमैन नगेंद्र गोयल का कहना है कि शांत स्वभाव का लड़का था। वह कहां और क्यों पकड़ा गया, इसकी जानकारी उनके पास नहीं है।

बरेली के इमानुल्लाह के साथ जुड़ाव
यूपी एटीएस ने सलमान को बरेली के इमानुल्लाह से कनेक्शन के बाद गिरफ्तार किया है। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर चैट मिली है। व्हाट्सएप और मैसेंजर के जरिये दोनों बात करते थे। अब एटीएस की टीम ने संस्था में सलमान के प्रमाणपत्रों और उसकी गतिविधियों की जांच कर ली है। उसके साथ रहे युवकों से भी एटीएस पूछताछ करने की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed