फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Salary of 21 VDOs of the district stopped

सामुदायिक शौचालयों का निर्माण पूरा न कराने पर 21 वीडीओ का वेतन रोका

Sat, 28 Aug 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Salary of 21 VDOs of the district stopped
शौचालयों का निर्माण शीघ्र पूरा न कराने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सामुदायिक शौचालयों का निर्माण समय से पूरा नहीं कराने पर डीपीआरओ ने 21 पंचायत सचिवों व वीडीओ का वेतन रोक दिया। उन्होंने बागपत ब्लॉक में छह, खेकड़ा ब्लॉक के नौ, बिनौली में दो, छपरौली में एक, पिलाना में तीन सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की। डीपीआरओ ने निर्माण पूरा न करने तक वेतन रोकने और निर्माण में अनियमितता मिलने पर विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
डीपीआरओ बनवारी सिंह ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना अंतर्गत ग्राम सचिवों को ग्राम पंचायतों में 15 अगस्त तक सामुदायिक शौचालयों का निर्माण पूर्ण कराने के निर्देश दिए थे। 18 माह बीतने के बाद भी कुछ ग्राम पंचायतों में शौचालयों का निर्माण पूर्ण नहीं कराया गया है। इसलिए जिले के पांच ब्लॉक के 21 पंचायत सचिवों का वेतन रोक दिया है। सामुदायिक शौचालयों का निर्माण पूरा न होने तक ग्राम सचिव वेतन जारी नही किया जाएगा। निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने पर ग्राम सचिवों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

डीपीआरओ बनवारी सिंह ने बागपत ब्लॉक के धनौरा सिल्वरनगर मेें वीडीओ सुनील कुमार, क्यामपुर, ढोढरा के शान मोहम्मद, गौरीपुर हबीबपुर के उपदेश कुमार, नंगला जाफराबाद के प्रिंस जैन, पुट्ठी ब्राह्मण के रवि कुमार, राजपुर खामपुर के सुनील बंसल, बिनौली ब्लॉक के बोपुरा, गढ़ी कांगरान के निशांत चौधरी, सिरसलगढ़ दरकावदा के रवींद्र यादव, छपरौली ब्लॉक के तिलवाड़ा गांव के गौरव तोमर, पिलाना ब्लॉक के बाखरपुर बालैनी के अरविंद कुमार, बसा टीकरी के बॉबी कुमार, नवादा के रवींद्र कुमार, खेकड़ा ब्लॉक के बंदपुर गांव के सोनू तोमर, फखरपुर, विनयपुर के अक्षय धनकड़, गोठरा अहमदनगर के इंद्रजीत, लहचौड़ा के हरिओम त्यागी, महरमपुर के अजित कुमार, मंसूरपुर के प्रदीप शर्मा, मुबारिकपुर, नंगला बढ़ी, निरोजपुर एम्मा की सचिव नीता, नूरपुर मुजविदा के फारूख और सैदपुर कलां के सचिव सतेंद्र कुमार का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed