फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Salary not received from three, employees protested

तीन से नहीं मिला वेतन, कर्मचारियों ने दिया धरना

Sat, 21 Aug 2021 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Salary not received from three, employees protested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा। तीन माह से वेतन न मिलने के कारण खेकड़ा स्थित महामना मालवीय इंटर कॉलेज के कर्मचारियों ने शनिवार से कार्य का बहिष्कार कर धरना शुरू कर दिया। उन्होंने बकाया वेतन का भुगतान होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी।

महामना मालवीय इंटर कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजेश कुमार शर्मा, मुकेश कुमार शर्मा, पवन, राजवती को मई माह से वेतन नहीं मिल रहा है। पिछले सप्ताह ही पत्र लिख 19 अगस्त तक बकाया वेतन दिलाने की मांग की थी। वेतन न मिलने पर 20 अगस्त से कार्य बहिष्कार कर कालेज परिसर में धरना शुरू करने की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद उनके बकाया वेतन का भुगतान नहीं कराया गया। उन्होंने शनिवार से कार्य बहिष्कार कर कॉलेज में धरना शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि कालेज प्रबंधक और कार्यवाहक प्रधानाचार्य तानाशाही रवैया अपनाए हुए है। वेतन न मिलने से उनके परिवारों के समक्ष आर्थिक संकट बना हुआ है। उन्होंने बकाया वेतन का भुगतान होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी। उधर, कार्यवाहक प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार धामा ने कर्मचारियों के आरोपों को बिल्कुल गलत बताया है। उनका कहना है कि कॉलेज स्तर से उनके वेतन के बिल समय से तैयार कर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय बागपत में भिजवाए जा चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed