फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sailor Rizwan arrested

नाविक रिजवान हत्थे चढ़ा

Sun, 17 Sep 2017 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 17 Sep 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
काठा नाव हादसे में 19 लोगों की गैर इरादतन हत्या का आरोपी नाविक रिजवान पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस अधिकारी गोपनीय ठिकाने पर रख कर नाविक से पूछताछ कर रहे हैं। जांच की जा रही है कि किसके कहने पर वह काठा घाट पर नाव का संचालन कर रहा था।  
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को काठा गांव में 50 यात्रियों से भरी नाव यमुना नदी में समा गई । इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोगों को जिंदा निकाल लिया गया। अन्य लोग एक-दूसरे की मदद से नदी से बाहर निकले ।
विज्ञापन


हादसे के बाद ग्रामीणों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर लाशें रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज किया तो बवाल हो गया। पुलिस ने नाव हादसे में काठा गांव के चौकीदार सलाउदीन की तरफ से नाव चालक रिजवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस दो दिन से रिजवान की तलाश कर रही थी, लेकिन वह घर से फरार हो गया । शनिवार को शाम के समय नाविक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस नाविक को हिरासत में लेकर गोपनीय तरीके से पूछताछ करने में जुटे हैं। नाविक किसके कहने पर यमुना नदी में नाव का संचालन कर रहा था, इस बाबत जानकारी जुटाई जा रही है। 

रिजवान अकेला गुनहगार नहीं 
काठा नाव हादसे में 19 लोगों की गैर इरादतन हत्या के मामले का आरोपी रिजवान अकेला गुनहगार नहीं है। अवैध तरीके से नाव का संचालन किसकी शह पर हो रहा है, पुलिस और प्रशासनिक मशीनरी की चूक भी बड़ी वजह है। पुलिस के  बल प्रयोग करने पर ही काठा में बवाल हुआ। 


रिजवान बोला, कई लोगों को बचाया 
नाविक रिजवान ने पूछताछ में अपने को निर्दोष बताया । उसने कहा हादसे के बाद उसने कई लोगों को बचाया, लेकिन सैकड़ों लोग जब मौके पर जमा हो गए, तो वह घबरा गया और डरकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed