{"_id":"5d9c81478ebc3e016d631e1f","slug":"sadak-hadse-mein-ghayal-yuvak-ki-maut-kahkra-news-mrt4473594164","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में सड़क हादसे में खेकड़ा निवासी युवक की मौत, इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में सड़क हादसे में खेकड़ा निवासी युवक की मौत, इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा
Tue, 08 Oct 2019 05:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 05:59 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Flickr
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद में एक वाहन की टक्कर लगने से घायल युवक की गाजियाबाद अस्पताल में इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
मोहल्ला रामपुर निवासी विनोद का 20 वर्षीय इकलौता पुत्र शुभम नोएडा में प्राइवेट जॉब के साथ ही कोचिंग भी करता था। रविवार रात वह नोएडा से लौट रहा था। लौटते समय गाजियाबाद में किसी वाहन ने बाइक में तेज टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर लगने से वह मार्ग पर गिरकर सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को राहगीरों ने इलाज के लिए गाजियाबाद के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर घायल युवक के परिजन भी खेकड़ा से अस्पताल में पहुंच गए। सोमवार को इलाज के दौरान युवक की अस्पताल में मृत्यु हो गई। युवक की मौत होने से परिजनों मे कोहराम मच गया।