फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   sadak hadse main maut

मीतली रजबहे के पास सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत

Tue, 08 Oct 2019 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
sadak hadse main maut
मीतली रजबहे के पास सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत
विज्ञापन

बागपत। मेरठ-बागपत मार्ग पर मीतली रजबहे के पास किसी वाहन ने 48 वर्षीय ग्रामीण को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के डौला गांव निवासी रामावतार (48) मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। तहेरे भाई बिजेंद्र ने बताया कि रामावतार की मामी दिल्ली के भजनपुरा में रहती हैं। बीमार मामी का हाल जानने के लिए सोमवार सुबह तीन बजे पैदल ही अग्रवाल मंडी टटीरी में रेलवे स्टेशन के लिए जा रहा था। जब वह मेरठ-बागपत मार्ग पर मीतली रजबहे के पास पहुंचा तो किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा गया। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि वाहन चालक का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed