फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sacrifices of the remembered freedom struggle

याद किए गए स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानी

Fri, 31 Jan 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Sacrifices of the remembered freedom struggle
बागपत। शहीद दिवस पर जिलेभर में स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले सेनानियों को याद किया। पुलिस लाइन, कलक्ट्रेट और थानों में मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। विभिन्न संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित कर बापू को याद किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में डीएम शकुंतला गौतम के नेतृत्व में कर्मचारियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। डीएम ने कहा कि राष्ट्र शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भुला सकेगा। शहीदों की बदौलत ही राष्ट्र का वजूद है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। एसपी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपनी जीवन की परवाह किए गए बगैर आजादी की लड़ाई लड़ी और देश को आजादी दिलाई। जिले के थानों में शहीदों को दो मिनट का मौन रख श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रालोद कार्यालय में शहीद दिवस मनाया गया। इसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसमें ओमवीर ढाका, अनिरुद्ध शर्मा, मनोज कुमार, अनिल कश्यप आदि रहे।

खामपुर लुहारी में शहीदों को किया नमन
बागपत। केएचआर इंटर कॉलेज, खामपुर लुहारी में शहीदों को याद किया। दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह तालियान ने कहा कि शहीदों के बलिदान के कारण ही आज हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। लोगों के लिए उन्होंने घर छोड़ा और शहादत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed