फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rush to Haryana when the petrol pump was empty

एक ही दिन में बिका पांच लाख लीटर डीजल, पेट्रोल पंप खाली होने पर हरियाणा दौड़े

Mon, 07 Mar 2022 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Rush to Haryana when the petrol pump was empty
बागपत व बड़ौत के पेट्रोलपंप पर डीजल खत्म होने पर हरियाणा की ओर ट्रेक्टर से डीजल लेने जाते बागपत क? - फोटो : BAGHPAT
बागपत। डीजल के दाम बढ़ने की अटकलें शुरू होने से यहां रविवार को पांच लाख लीटर डीजल बिक गया। जिससे अधिकतर पेट्रोल पंपों पर रविवार रात को डीजल खत्म हो गया। इसके बाद भी किसान व अन्य लोग आराम से नहीं बैठे और हरियाणा के पेट्रोल पंपों पर डीजल के लिए लाइन लगा दी। जिले के अधिकतर पंपों पर डीजल नहीं होने से सोमवार को वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

रूस व यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत बढ़ गई है। जिससे अटकलें लगाई जा रही हैं कि चुनाव के बाद पेट्रोल व डीजल पर दस रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसलिए रविवार को पेट्रोल पंपों पर डीजल लेने के लिए किसानों व अन्य लोगों की लाइन लगी रहीं। किसान अपने वाहनों पर ड्रम लेकर पहुंचे और उनमें डीजल जमा करने लगे। इससे रविवार शाम तक जिले के अधिकतर पंप पर डीजल खत्म हो गया। पंप संचालकों के अनुसार यहां 35 पेट्रोल पंप हैं और उन पर एक दिन में करीब 70 हजार लीटर पेट्रोल व एक लाख लीटर डीजल की बिक्री होती है। वहीं, रविवार को पांच लाख लीटर से ज्यादा डीजल की बिक्री हो गई। छुट्टी के कारण डिपो से गाड़ी नहीं आने पर डीजल खत्म हो गया।
विज्ञापन

किसान लेने पहुंच रहे डीजल
अग्रवाल मंडी टटीरी में पेट्रोल पंप संचालक राकेश ने बताया कि एक दिन में पांच गुना तक बिक्री बढ़ी तो डीजल रविवार शाम को खत्म हो गया था। रटौल में पंप पर रविवार दोपहर से डीजल खत्म हो गया था। मैनेजर सलीम ने बताया कि पांच गुना तक बिक्री बढ़ी है। मेरठ-बागपत रोड पर हिंदुस्तान पेट्रोल पंप के संचालक कृष्ण यादव ने बताया कि पहले पांच हजार लीटर तक बिक्री होती थी। अब एक ही दिन में बीस हजार लीटर डीजल की बिक्री हो गई। रविवार शाम को डीजल खत्म हो गया। पेट्रोल पंप मालिकों का कहना है कि सोमवार को भी डीजल लेने के लिए किसान काफी पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें लौटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

200 लीटर डीजल रख सकते हैं किसान
आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के अनुसार किसान को अपने घर में 200 लीटर तक डीजल रखने की अनुमति है। जिसको वह खेती कार्य के लिए ट्रैक्टर व अन्य मशीनों में इस्तेमाल कर सके। किसान उससे ज्यादा भी स्टॉक कर रहे हैं। इस कारण परेशानी बढ़ गई है। उन्हें सोमवार को डीजल नहीं मिल सका।
हरियाणा से डीजल ला रहे
बागपत के अधिकतर पेट्रोल पंप पर डीजल खत्म होने से किसान हरियाणा के पेट्रोल पंपों पर डीजल लेने पहुंच गए। फैजपुर निनाना के इंद्रपाल, खामपुर लुहारी के मुकेश, गौरव, राजकुमार ने बताया कि यूपी से सटे हरियाणा के पेट्रोल पंपों पर डीजल लेने के लिए लाइन लगी हैं। बॉर्डर की निवाड़ा चौकी पर पुलिस भी किसानों को नहीं रोक रही है।

वर्जन
किसान 200 लीटर डीजल तक रख सकते हैं। उनसे लगातार अपील कर रहे हैं कि कयासों के आधार पर डीजल का स्टॉक न करें। डीजल की कमी नहीं है। हरियाणा से डीजल लेकर नहीं आ सकते हैं, उन पर कार्रवाई होगी।-केबी सिंह, जिला आपूर्ति अधिकारी

हरियाणा से डीजल लेकर आते फैजपुर निनाना गांव के किसान

हरियाणा से डीजल लेकर आते फैजपुर निनाना गांव के किसान- फोटो : BAGHPAT

हरियाणा में बाइक से डीजल लेने जाते खेड़ा इस्लामपुर के किसान

हरियाणा में बाइक से डीजल लेने जाते खेड़ा इस्लामपुर के किसान- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed