फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Runners showed strength in race competition, Pankaj and Matlub ran fastest

दौड़ प्रतियोगिता में धावकों ने दिखाया दम, पंकज व मतलूब दौड़े सबसे तेज

Sun, 07 Feb 2021 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Runners showed strength in race competition, Pankaj and Matlub ran fastest
अग्रवाल मंडी टटीरी । क्षेत्र के बली गांव में रन फॉर फिट - रन फॉर डेवलपमेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शूटिंग बॉल, रेस प्रतियोगिताएं हुई । कई गांव के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा नेता हरीश चौधरी ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि खेल से बच्चों का शारीरिक व सर्वांगीण विकास होता है । समय-समय पर खेल प्रतियोगिताएं होनी चाहिए ताकि गांवों में छिपी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिल सके ।
विज्ञापन

तीन किलोमीटर की दौड़ में पंकज प्रथम, मोन्टी द्वितीय, सोनू तृतीय और रिले रेस में निबाली गांव प्रथम, बली द्वितीय, धनौरा गांव तृतीय स्थान पर रहा। 200 मीटर दौड़ में मतलूब प्रथम, सौरभ द्वितीय, अंकुश तृतीय रहा। प्रतियोगिता में विजेताओं को हरीश चौधरी ने ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया और बुढ़ेडा गांव में रेस का ट्रैक बनवाने का आश्वासन दिया। प्रतियोगिता में पूर्व जिला पंचायत सदस्य तेजपाल, पूर्व ग्राम प्रधान जोगिंदर उर्फ जोगी, धूम सिंह नेताजी, महिपाल, करतार पहलवान, भीम पहलवान, राजू , धनपाल, ईश्वर का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed