{"_id":"6345b86152a8f202d3753cf1","slug":"ruckus-of-bku-workers-for-stopping-tractor-trolley-baghpat-news-mrt6091624137","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्रॉली रोकने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्रॉली रोकने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कलेक्ट्रेट में चल रहे भाकियू के अनिश्चितकालीन धरने में जा रहे किसानों की ट्रॉली रोकने पर कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। वहीं, ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़ी जाने पर किसान शांत हुए।
बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग व विजिलेंस के छापे के विरोध में चल भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना 21 सितंबर से चल रहा है। वहां मंगलवार को कुछ किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान कलक्ट्रेट के समीप पुलिसकर्मी ने किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉली रोक ली। जिस पर उन्होंने हंगामा कर दिया और धरने पर बैठे एनसीआर के महासचिव प्रदीप धामा व अन्य कार्यकर्ता वहां पहुंचे तथा विरोध किया। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर-ट्रॉली रोकने का मुद्दा 18 अक्तूबर को होने वाली महापंचायत में उठाया जाएगा। यहां राजेंद्र चौधरी, हरेंद्र दांगी, कालूराम, शिवदत्त शर्मा, सतीश प्रधान, धर्मपाल आदि मौजूद रहे।