फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   RTPCR lab started in Sarurpur Kalan

सरूरपुर कलां में आरटीपीसीआर लैब की शुरूआत

Sun, 21 Nov 2021 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
RTPCR lab started in Sarurpur Kalan
बागपत की सरूरपुर गांव स्थित स्वास्थ्य केन्द्र में आरटीपीसीआर लैब का निरीक्षण करते सांसद डॉ.सत्? - फोटो : BAGHPAT
- सीएम योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल किया उद्घाटन तो सांसद डॉ. सत्यपाल रहे सरूरपुर सीएचसी में मौजूद
विज्ञापन

- लैब में शुरूआत में 50 जांच होगी, बाद में 200 तक बढ़ाई जाएगी, अब 24 घंटे में रिपोर्ट मिलेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सरूरपुर कलां सीएचसी में कोरोना जांच के लिए आरटीपीसीआर लैब का रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल रूप से उद्घाटन किया। सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने लैब का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य विभाग को जांच बेहतर तरीके से करने के निर्देश दिए।

सरूरपुर कलां गांव की सीएचसी में रविवार को कोरोना जांच लैब का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल रूप से उद्घाटन किया। कहा कि अब सभी जिलों में कोरोना की आरटीपीसीआर जांच होगी। सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने फीता काटकर लैब का शुभारंभ करते हुए कहा कि कोरोना काल में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काम एतिहासिक रहा है। कोरोना से पहले जहां प्रदेश में एक भी जांच लैब नही थी, वहीं आज प्रदेश के प्रत्येक जिले में लैब स्थापित हो रही है। सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि अभी 50 जांच की जाएगी और उसके बाद धीरे-धीरे बढ़ाते हुए 200 तक जांच की जा सकेगी। इस दौरान विधायक केपी मलिक, डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर सिंह, बागपत सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत, डॉ. अनुराग वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed