फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   RSS removed the movement, welcomed

आरएसएस ने निकाला पथ संचलन, जगह-जगह हुआ स्वागत

Mon, 07 Oct 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
RSS removed the movement, welcomed
बागपत में पद संचलन में भाग लेते स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारी - फोटो : BAGHPAT
आरएसएस ने निकाला पथ संचलन, हुआ स्वागत
विज्ञापन

बागपत। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से शहर में पथ संचलन किया गया। संचलन के दौरान लोगों ने स्वागत किया। शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में समापन हुआ। नगर संघ चालक प्रकाश राणा ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक का प्राथमिक शिक्षा वर्ग चल रहा है। जिसमें मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने की जानकारियां दी जा रही हैे। इसी कड़ी के चलते रविवार को पथ संचलन निकाला गया। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज से इसका शुभारंभ हुआ। शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पथ संचलन हुआ। विभिन्न नारे और नियमों के दायरे में रहते हुए सभी उम्र के लोगों ने शहर में संचलन किया। पुराने कस्बे की विभिन्न गलियों, मोहल्लों से होते हुए वापस सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में इसका समापन हुआ। जगह-जगह शहर की जनता ने स्वयं सेवकों का फूलों से ऐतिहासिक स्वागत किया। बौद्धिक प्रमुख आचार्य गजेंद्र, नगर कारवां प्रवीण सोम, मानसिंह महाशय, लखमी चंद्र, भूपेंद्र चौहान, जयपाल, कपिल स्वामी, राकेश आर्य, विवेक तंवर, सीडी शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुदेश चौहान, सुधारस चौहान, सतीश चौहान, मनोज आर्य, सुनील चौहान, संजय प्रजापति मौजूद रहे।

बागपत के गांधी बाजार में पद संचलन में स्वयं सेवक  संघ पर पुष्प वर्षा करते व्यापारी

बागपत के गांधी बाजार में पद संचलन में स्वयं सेवक संघ पर पुष्प वर्षा करते व्यापारी- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed