फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   RPF jawan arrives for second marriage, held hostage along with wedding procession

Baghpat News: आरपीएफ का जवान दूसरी शादी करने पहुंचा, बारात समेत बंधक बनाया

Tue, 13 Feb 2024 07:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 07:00 PM IST
विज्ञापन
RPF jawan arrives for second marriage, held hostage along with wedding procession
-दोघट कस्बे का मामला, समझौता होने पर बिन दुल्हन वापस लौटे बाराती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। शामली जिले के एक कस्बे से आरपीएफ का जवान दूसरी शादी करने के लिए दोघट में बारात लेकर पहुंच गया। जहां चढ़त की रस्म के दौरान किसी व्यक्ति ने दूल्हे की पोल खोल दी और दुल्हन पक्ष को सबूत भी भेज दिए। इसके बाद बारात समेत दूल्हे को बंधक बना लिया गया। काफी देर तक हंगामा होने के बाद समझौता हुआ और बारात वापस चली गई।

दोघट में शामली जिले के बनत से सोमवार को एक बारात आई थी। दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारात का आदर सत्कार किया और चढ़त की रस्म शुरू कराई। चढ़त के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने दुल्हन पक्ष के लोगों के पास दूल्हे की पहले ही शादी होने की जानकारी दी। आरपीएफ में लखनऊ तैनात दूल्हे की पहली कोर्ट मैरिज के सबूत भी भेज दिए गए। दुल्हन पक्ष ने दूल्हे समेत पूरी बारात को चढ़त के बाद आरती की रस्म के बहाने विवाह मंडप के अंदर ही बंधक बना लिया। इसके बारे में दूल्हे और उसके परिजनों से पूछा गया तो दूल्हे ने उन्हें बरगलाने का प्रयास किया। इस पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बाद में दूल्हे ने सारी सच्चाई बताई, जिसकी सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। हालांकि गणमान्य लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। इसमें दुल्हन पक्ष की तरफ हुए खर्च की पूर्ति दूल्हा पक्ष के देने पर सहमति हुई। इसके बाद बारात को बंधनमुक्त किया गया। इस मामले में थाना प्रभारी सोनवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया है। इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed