फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   RPF and GRP will Baghpat checkpoint

बागपत में बनेगी आरपीएफ और जीआरपी की चौकी 

Sun, 06 Nov 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 06 Nov 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
RPF and GRP will Baghpat checkpoint
बागपत के अहेड़ा हाल्ट पर युवकों से घटना की जानकारी लेते वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त दिल्ली शशि कुमार। - फोटो : amar ujala
बागपत। जनता एक्सप्रेस में शामली के अश्वनी शर्मा की हत्या के बाद आखिरकार रेलवे की नींद टूटती दिख रही है। आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त दिल्ली शशि कुमार ने अहेड़ा हॉल्ट पहुंचकर वारदात की जानकारी ली। कांट्रेक्टर समेत अन्य लोगों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि अब बागपत रोड स्टेशन पर आरपीफ और जीआरपी की चौकी बनाने का प्रस्ताव भेजा जा रहा है। बड़ौत और लोनी के बीच इस चौकी से ट्रेनों की निगरानी करने में आसानी हो जाएगी।
विज्ञापन


शनिवार को सुरक्षा आयुक्त अपनी टीम के साथ दिल्ली से बागपत रोड स्टेशन और अहेड़ा हॉल्ट पहुंचे। उन्होंने बताया कि अहेड़ा हॉल्ट पर जाकर वारदात की जानकारी ली गई है। कांट्रेक्टर से पूछा गया है कि क्या उसने किसी युवक को भागते देखा या फिर वारदात देखी। इंजन के पास वाले डिब्बे में वारदात होने के कारण कांट्रेक्टर ने इससे मना कर दिया। शशि कुमार ने बताया कि लोनी और बड़ौत के बीच में दूरी अधिक है, लेकिन आरपीएफ और जीआरपी की कोई पोस्ट नहीं है।
विज्ञापन


अहेड़ा और आसपास के स्टेशन पर आए दिन वारदातों की शिकायतें मिलती हैं। उन्होंने अहेड़ा से ही एसपी जीआरपी मुरादाबाद से मोबाइल पर बात की और यहां पर जीआरपी की चौकी बनाने का प्रस्ताव करने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि वह आरपीएफ की चौकी का प्रस्ताव करेंगे, ताकि यात्रियों की सुरक्षा बढ़ सके। इसके लिए ट्रेनों में एस्कॉर्ट बढ़ाई जाएगी। औचक निरीक्षण करेंगे और असामाजिक तत्वों की धरपकड़ का कार्य किया जाएगा। जल्द ही वारदात का खुलासा करने का भी उन्होंने दावा किया है। एसओ जीआरपी बड़ौत को इस मामले का विवेचनाधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed