{"_id":"581e360e4f1c1bad3143941d","slug":"rpf-and-grp-will-baghpat-checkpoint","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत में बनेगी आरपीएफ और जीआरपी की चौकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत में बनेगी आरपीएफ और जीआरपी की चौकी
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 06 Nov 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
बागपत के अहेड़ा हाल्ट पर युवकों से घटना की जानकारी लेते वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त दिल्ली शशि कुमार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जनता एक्सप्रेस में शामली के अश्वनी शर्मा की हत्या के बाद आखिरकार रेलवे की नींद टूटती दिख रही है। आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त दिल्ली शशि कुमार ने अहेड़ा हॉल्ट पहुंचकर वारदात की जानकारी ली। कांट्रेक्टर समेत अन्य लोगों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि अब बागपत रोड स्टेशन पर आरपीफ और जीआरपी की चौकी बनाने का प्रस्ताव भेजा जा रहा है। बड़ौत और लोनी के बीच इस चौकी से ट्रेनों की निगरानी करने में आसानी हो जाएगी।
शनिवार को सुरक्षा आयुक्त अपनी टीम के साथ दिल्ली से बागपत रोड स्टेशन और अहेड़ा हॉल्ट पहुंचे। उन्होंने बताया कि अहेड़ा हॉल्ट पर जाकर वारदात की जानकारी ली गई है। कांट्रेक्टर से पूछा गया है कि क्या उसने किसी युवक को भागते देखा या फिर वारदात देखी। इंजन के पास वाले डिब्बे में वारदात होने के कारण कांट्रेक्टर ने इससे मना कर दिया। शशि कुमार ने बताया कि लोनी और बड़ौत के बीच में दूरी अधिक है, लेकिन आरपीएफ और जीआरपी की कोई पोस्ट नहीं है।
अहेड़ा और आसपास के स्टेशन पर आए दिन वारदातों की शिकायतें मिलती हैं। उन्होंने अहेड़ा से ही एसपी जीआरपी मुरादाबाद से मोबाइल पर बात की और यहां पर जीआरपी की चौकी बनाने का प्रस्ताव करने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि वह आरपीएफ की चौकी का प्रस्ताव करेंगे, ताकि यात्रियों की सुरक्षा बढ़ सके। इसके लिए ट्रेनों में एस्कॉर्ट बढ़ाई जाएगी। औचक निरीक्षण करेंगे और असामाजिक तत्वों की धरपकड़ का कार्य किया जाएगा। जल्द ही वारदात का खुलासा करने का भी उन्होंने दावा किया है। एसओ जीआरपी बड़ौत को इस मामले का विवेचनाधिकारी बनाया गया है।