फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Routes will be changed for operators who give less revenue to the depot.

Baghpat News: डिपो को कम राजस्व देने वाले परिचालकों के बदले जाएंगे रूट

Tue, 07 Oct 2025 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Routes will be changed for operators who give less revenue to the depot.
- लंबे रूट पर चलने वाली कुछ बसों से कम हो रही कमाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। कानपुर, लखनऊ, सीतापुर समेत अन्य रूटों पर चलने वाली बसों से डिपो को कम राजस्व आ रहा है। इसलिए अधिकारियों ने इन बसों पर चलने वाले परिचालकों को अन्य रूटों की बसों पर भेजने का निर्णय लिया है।
परिवहन अधिकारियों ने बताया कि बड़ौत से कानपुर, सीतापुर, लखनऊ, पीलीभीत समेत अन्य लंबे रूट पर चलने वाली बसों के परिचालक रास्ते से सभी यात्रियों को नहीं बैठाते हैं। इससे यात्रियों को भी सुविधा नहीं मिल पा रही और डिपो को राजस्व कम आ रहा है। लापरवाही के चलते कमाई कम होने से डिपो को नुकसान उठाना पड़ रहा है। यात्रियों की सुविधा व नुकसान की भरपाई करने के लिए कई परिचालकों को इन रूटों से हटाकर स्थानीय क्षेत्र के रूटों की बसों पर ड्यूटी लगाने का निर्णय लिया है। यह फेरबदल दिवाली से पहले ही करने की तैयारी चल रही है। करीब छह माह पहले भी इस तरह का बदलाव किया गया था और परिचालकों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया था।
विज्ञापन

--
वर्जन
- लंबे रूट पर चलने वाली बसों से डिपो से राजस्व कम आ रहा है। इसलिए इसकी भरपाई करने के लिए कुछ परिचालकों को इन रूटों से हटाकर स्थानीय क्षेत्र में चलने वाली बसों पर लगाया जाएगा। - प्रमोद कुमार, बस संचालन प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed