{"_id":"62375fc16e315374aa5f575b","slug":"room-inspector-appointed-center-administrator-will-issue-id-card-baghpat-news-mrt5810607143","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्ष निरीक्षक नियुक्त, केंद्र व्यवस्थापक जारी करेंगे आईडी कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्ष निरीक्षक नियुक्त, केंद्र व्यवस्थापक जारी करेंगे आईडी कार्ड
विज्ञापन
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कक्ष निरीक्षक नियुक्त कर दिए है। केंद्र व्यवस्थापक परिषद की वेबसाइट से कक्ष निरीक्षकों के आईडी कार्ड डाउनलोड कर जारी करेंगे। जिले में 44 परीक्षा केंद्रों पर 2410 कक्ष निरीक्षक नियुक्त किए गए है।
यूपी बोर्ड की परीक्षा का पारदर्शी बनाने के लिए इस बार माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कक्ष निरीक्षक नियुक्त किए गए है। कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति के लिए पूर्व में विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को शिक्षकों का पूरा ब्यौरा जैसे उनका नाम, विद्यालय का नाम, पद, आधार कार्ड, पेन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, विषय और नियुक्ति का पूरा ब्यौरा अपलोड करने के निर्देश दिए थे। जिले में 29 हजार 753 छात्र-छात्राओं के लिए 44 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए है। सभी केंद्रों पर एक अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक के अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए जा चुके है।
रविवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्ष निरीक्षक नियुक्त कर केंद्रवार सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। केंद्र व्यवस्थापक परिषद की वेबसाइट से कक्ष निरीक्षकों का आईडी कार्ड डाउनलोड कर मुहर व हस्ताक्षर के साथ जारी करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारी पूरी कर ली है। परिषद ने जिले के 44 परीक्षा केंद्रों पर 2410 कक्ष निरीक्षक नियुक्त किए है। कक्ष निरीक्षकों की सूची केंद्रवार वेबसाइट पर अपलोड की गई है।