फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rohit died after being shot by a friend's gun

दोस्त के तमंचे से चली गोली लगने से हुई थी रोहित की मौत

Sun, 24 Jan 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Rohit died after being shot by a friend's gun
तमंचा चेक करते हुए चली थी गोली, पुलिस ने दोस्त को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। बामनौली गांव में बुधवार की रात रोहित ने आत्महत्या नहीं की थी। तमंचा चेक करते समय उसके दोस्त विशू उर्फ युवराज से गोली चल गई थी, जो रोहित को लगी थी। इससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने विशू को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया।
थानाध्यक्ष रमेश सिंह सिंधू ने बताया कि बामनौली गांव में बुधवार की रात गोली लगने से रोहित पुत्र वीरेंद्र घायल हो गया था। बड़ौत अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मृतक के भाई पंकज और बहन पूजा ने थाने पर आत्महत्या की तहरीर दी थी। बाद में अधिकारियों से प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए एक युवक पर शक जताया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर घटना की जांच। आरोपी विशू उर्फ युवराज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को पुसार बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पंकज और प्रिंस के साथ बाजार से गाजर का हलवा लेकर रोहित के घर आए थे। इसी दौरान उसे रोहित के घर में तमंचा रखा दिखाई दिया। वह तमंचे को चेक कर रहा था, तभी उससे गोली चली गई, जो रोहित को जा लगी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कंबल वितरित किए
दोघट। निरपुड़ा गांव में सूबेदार प्रताप सिंह ने सर्दी को देखते हुए 1500 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। उन्होंने कहा कि समय-समय पर वह निर्धन लोगों की सहायता करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed