फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Robbery was committed together with brother-in-law

बहनोई संग मिलकर गांव के युवक ने डाली थी डकैती

Mon, 25 Oct 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Robbery was committed together with brother-in-law
दोघट (बागपत)। आजमपुर मुलसम गांव में शनिवार रात किसान धर्मपाल के घेर में गांव के ही विकास ने अपने बहनोई व चार साथियों के साथ मिलकर डकैती डाली थी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

आजमपुर मुलसम गांव में शनिवार रात 6-7 बदमाशों ने धर्मपाल पुत्र किशनलाल के घेर में घुसकर दो भैंस, सोने-चांदी के जेवरात, 15 हजार रुपये लूट लिये थे। धर्मपाल ने विकास को पहचान लिया था। ग्रामीणों ने घटना के विरोध में थाने पर धरना भी दिया था। सोमवार को एसपी नीरज कुमार जादौन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने धर्मपाल की तहरीर पर विकास पुत्र भूषण निवासी आजमपुर मुलसम, उसके बहनोई व चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी हैं। जल्द सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed