फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Robbery from student going home from college

कॉलेज से घर जा रहे छात्र से लूट

Sat, 27 Aug 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Robbery from student going home from college
बड़ौत कोतवाली में आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग करता पीड़ित व परिजन - फोटो : BARAUT
कॉलेज से घर जा रहे छात्र से लूट
विज्ञापन

बागपत, बड़ौत। दिगंबर जैन कॉलेज से शुक्रवार को अपने घर जा रहे कक्षा 11वीं के छात्र के साथ बाइक सवार तीन-चार युवकों ने हजारों की नगदी व मोबाइल फोन लूट लिया। विरोध करने पर युवक के साथ मारपीट भी की। आरोप है कि सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। आक्रोशित छात्र के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया।

गांव औसिक्का निवासी छात्र मोहसिन नगर के दिगंबर जैन कॉलेज में कक्षा 11वीं का छात्र है। शुक्रवार को वह कॉलेज से घर जा रहा था, तभी कॉलेज के थोड़ी दूर पर बाइक सवार तीन-चार युवकों ने उसे रोक लिया और उसे दो हजार की नगदी व मोबाइल फोन लूट लिया। जब छात्र ने इसका विरोध किया तो हमलावरों ने छात्र के साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर लोग उधर दौड़े तो आरोपी वहां से भाग निकले। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। जिसके बाद छात्र के परिजनों व रिश्तेदारों ने कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया और अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed