फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Roadways claims failed, trains also increased the problems of the candidates

Baghpat: रोडवेज के दावे फेल, ट्रेनों ने भी बढ़ाई अभ्यर्थियों की परेशानी,

Sat, 24 Aug 2024 04:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 24 Aug 2024 04:22 PM IST
विज्ञापन
Roadways claims failed, trains also increased the problems of the candidates
पुलिस भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को बस सेवा मुुहैया कराने के दावे पूरी तरह से फेल साबित हुए, जहां बसें न मिलने की वजह से अभ्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं ट्रेनों के देरी से चलने की वजह से भी उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


बता दें कि उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए परिवहन विभाग ने तकरीबन 120 बसों को ड्यूटी पर लगाने का दावा किया था। अधिकारियों का दावा था कि परीक्षा केन्द्रों तक अभ्यर्थियों को लाने, ले जाने का काम किया जाएगा। मगर अधिकारियों का यह दावा शुक्रवार से शुरू हुई उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा में खुल गया।

विज्ञापन

सुनील, अनिल, जोगेन्द्र, अभिषेक आदि का आरोप था कि उन्हें न तो परीक्षा केन्द्र के लिए बसें मिलीं और न ही परीक्षा संपन्न होने के बाद वापस घर जाने के लिए। अभ्यार्थी बावली चुंगी, दिल्ली बस स्टैंड के अलावा नगर व देहात क्षेत्र के मुख्य बस स्टैंडों पर खड़े होकर बसों का इंतजार करते नजर आए।

इसकेे अलावा दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर संचालित कई ट्रेनों ने भी अभ्यर्थियों की परेशानी बढ़ाने का काम किया। दिल्ली से सहारनपुर व शामली से दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों लेट रहीं। ऐसे मेंं अभ्यार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर पहुंचने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा।
 
उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा में रोडवेज की अधिकांश बसों काे लगाया गया था। व्यवस्था सही रही। यदि इसके बावजूद बसें न मिलने की लिखित शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित रूट पर संचालित बस के चालक व परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -हाकिम एआरएम बड़ौत डिपो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed