फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Roadways canceled employees' leave on the festival

रोडवेज ने त्योहार पर रद्द की कर्मचारियों की छुट्टी, नियमित ड्यूटी करने पर मिलेगा प्रोत्साहन

Fri, 21 Oct 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Roadways canceled employees' leave on the festival
बागपत। दीपावली के त्योहार पर रोडवेज ने कर्मचारियों, चालक और परिचालकों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। त्योहार पर दस दिन के लिए प्रोत्साहन योजना लागू की गई है। त्योहार पर लगातार नौ दिन या दस दिन तक ड्यूटी करने वाले चालक, परिचालक व कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

दीपावली के त्योहर पर निगम ने 22 से 31 अक्तूबर तक चालक व परिचालकों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। योजना के अंतर्गत चालक और परिचालक को दस दिन में तीन हजार किलोमीटर की दूरी तय करने पर चार हजार रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इसके अलावा नौ दिन में 2700 किलोमीटर की दूरी तय करने पर 3150 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। योजना का लाभ नियमित कर्मियों के साथ संविदा चालक और परिचालकों को भी दिया जाएगा। कर्मचारियों को 10 दिन लगातार ड्यूटी करने पर 1200 रुपये दिए जाएंगे और नौ दिन लगातार ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को एक हजार रुपये का प्रोत्साहन दिया जाएगा। त्योहार के दौरान दस दिन की तक रोडवेज के चालक और परिचालक को यूनिफार्म पहनना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन

निगम की ओर से दीपावली के त्योहार पर कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी है। त्योहार पर प्रोत्साहन योजना लागू की गई है। योजना के अंतर्गत दस दिन तक लगातार ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। -नरेंद्र मान, बड़ौत डिपो प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed